नीती घाटी के तमक नाले में भारी बारिश के बाद आए उफान में बहे कर्मचारी का अभी तक भी कोई पता नहीं चल पाया है। चमोली पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की ओर से आपदा के दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे से ही तमक क्षेत्र में खोज एवं बचाव कार्य शुरू कियाhttps://citytime.co.in/wp-admin/post-new.php।मंगलवार को नाले में पानी सामान्य होने के बाद आपदा के मंजर नजर आए। मलबे में ग्रिफ के वाहन दबे हुए हैं। चारों ओर मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे हैं।अतिवृष्टि के कारण उफान पर आए तमक नाले में चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज सोमवार शाम को बह गया। नाले में दूसरी बार उफान आया तो पुल बह गया। पुल बहने से नीती घाटी के 12 से अधिक सीमांत गांवों के साथ ही सेना और आईटीबीपी की चौकियों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। हादसे में पुल के समीप काम कर रहा बीआरओ का एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं।
