देहरादून एयरपोर्ट की पहली मंजिल पर आगमन एरिया में सुबह करीब छह बजे फ्लाइट शुरू होने से पहले सुरक्षा अधिकारियों को एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान एक फॉल्स सीलिंग का टुकड़ा गिरा। वहीं इसी स्थान से पानी का रिसाव भी पाया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उस एरिया को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट कर्मियों द्वारा सीलिंग गिरने और पानी के रिसाव की जांच की गई। जिसके बाद पता चला कि जांच में पता चला कि सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लगे वॉटर फाउंटेन में पानी सप्लाई करने वाले ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस कारण पूरी रात जिप्सम फॉल्स सीलिंग के एक छोटे हिस्से में पानी रिसकर फैलता रहा। जिससे कृतिम छत का वो हिस्सा अराइवल फर्स्ट फ्लोर पर गिर गया।उस वक्त वहां कोई पैसेंजर भी मौजूद नहीं थे। जिस कारण बड़ा हादसा बच गया। यदि उड़ानों की आवाजाही के वक्त सीलिंग का टुकड़ा नीचे गिरता तो इससे हवाई यात्रियों के साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीलिंग को ठीक करवाने का कार्य करवाया जा रहा है। इससे हवाई उड़ानों पर कोई भी असर नहीं पड़ा। सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची
