उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित कई क्षेत्रों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, यह झटका देर रात करीब 1:21 बजे आया। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
