केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गया। जिस कारण से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। फाटा-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर बाजार के समीप स्थित संवेदनशील स्लाइडिंग जोन एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार सुबह अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी (वार्निंग) स्तर से ऊपर पहुंच गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र की जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन ने नदी तटों से दूर रहने की अपील करते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
