केदारनाथ धाम में हाईटेक कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने इसका फैसला किया है।बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केदारनाथ सहित प्रमुख मंदिरों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सीईओ को निर्देशित कर दिया गया है। वहीं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा। मध्यमेश्वर में नेटवर्क के कारण फिलहाल यह नहीं हो सकेगा।बीकेटीसी के अंतर्गत 47 मंदिर आते हैं इनमें कुछ मंदिरों में कैमरे लगे हैं। समिति ने अब निर्णय लिया है कि जिन मंदिरों में ज्यादा श्रद्धालु जाते हैं वहां चढ़ावे की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
