राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने देहरादून संभाग में विशेष अभियान चला कर तंबाकू उत्पादों के कारोबारियों पर कार्रवाई कर चार करोड़ का जीएसटी वसूला है।विभागीय कार्रवाई में खुलासा हुआ कि सिगरेट पर एक फरवरी 2026 से सेस समाप्त कर 40 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया लेकिन कारोबारी बैकडेट से चालान जारी कर राजस्व का नुकसान किया राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के दिशानिर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय कुमार ने उपायुक्त सुरेश कुमार की अगुवाई में 17 टीमों का गठन किया। टीम ने देहरादून व विकासनगर में तंबाकू उत्पाद कारोबारियों पर कार्रवाई कर चार करोड़ की जीएसटी जमा कराया।
