Burdwan Town, West Bengal / India - 02.05.2020: People in a queue to collect food grains at a ration shop in Burdwan town during the lock down period due to Novel Coronavirus (COVID-19) outbreak. At Burdwan Town, Purba Bardhaman District, West Bengal, India.
वर्षाकाल में राशन विक्रेताओं को जिला पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को तीन माह का राशन एक साथ वितरित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि वर्षाकाल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, लेकिन इस माह का राशन 31 जुलाई तक वितरित करना होगा। अन्य दो माह अगस्त-सितंबर का राशन एक साथ वितरित करना होगा। विक्रेता तीनों माह का राशन एक साथ भी दे सकते हैं। सरकारी गोदाम में राशन की पर्याप्त है। राशन डीलरों को समय पर राशन उठाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी उपभोक्ता को राशन से वंचित करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वर्तमान में जिले में तकरीबन 1069 सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इनके उपभोक्ताओं की संख्या तकरीबन 3.75 लाख है। इसमें राज्य खाद्य, राष्ट्रीय खाद्य, अंत्योदय योजना के राशन कार्डधारक शामिल हैं। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को राशन की दुकानों का विधिवत निरीक्षण करने के आदेश जारी किए गए हैं।
