मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में आधारभूत ढांचे, धार्मिक पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी विकास योजनाओं के लिए करीब 28 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में मंदिरों का विकास, सड़क एवं पुल निर्माण, पुलिस आवास और छठ पूजा स्थल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।इन स्वीकृतियों से राज्य में धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, पुलिस आधारभूत ढांचे और स्थानीय जनसुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलेगी।
