उत्तराखंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून आएंगे। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं सुझाव लिए। उन्होंने कहा, छात्रों की गूंज कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसका संदेश प्रत्येक युवा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने आरोप लगाया कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है। उच्च शिक्षा के बावजूद भी प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान से छात्रों की गूंज कार्यक्रम की शुरूआत की है। 17 जुलाई को उत्तराखंड में परेड ग्राउंड से इसका उद्घोष होगा।
