मसूरी से अपने दोस्त के साथ लौट रहा एक युवक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, रोहित नाम का युवक अपने एक दोस्त के साथ मसूरी से देहरादून की ओर स्कूटी से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था। रास्ते में उसने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर दी और किनारे बैठ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गहरी खाई में जा गिरा।सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस ने देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
