मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ जुलाई को देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम चार बजे तक जारी रहा। रुक-रुककर हुई हल्की बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 33.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
