filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के निकट बने आवासों पर सोमवार को एमडीडीए, पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की,एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि तीन अन्य आवासों के संबंध में संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने व स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।अभियान के दौरान एमडीडीए की टीम ने 77 आवासों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
