हल्द्वानी व चमोली से पढ़ने के लिए आई दो छात्राएं सुद्धोवाला क्षेत्र में तीन मुस्लिम युवकों के साथ लिव इन में पाई गई। युवक भी एक कॉलेज के छात्र हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना पर छापा मारा तो तब पूरा राज खुला। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों आरोपितों को अपने साथ ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमे तीन मुस्लिम युवक दो युवतियों के साथ लिव इन में रहते पकड़ी गई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम आकिब निवासी गुरुग्राम, कबीर मुरादाबाद व एल्फेन्स ऊधमसिंहनगर बताया। वहीं उनके साथ दो युवतियां पकड़ी गई जिन्होंने खुद को हल्द्वानी व चमोली का निवासी बताया। कमरे के डस्टबिन में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तीनों आरोपितों के मोबाइल चेक किए गए तो उसमें युवतियों की हिजाब पहने फ़ोटो थी, और कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी पाए गए। युवतियों ने बताया कि वह पढ़ने के लिए आई हैं और मुस्लिम युवकों के साथ लिव इन मे रह रहीं हैं।सूचना पर पहुंची प्रेमनगर कोतवाली पुलिस तीनों युवकों को अपने साथ ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
