hooded adult man cyber criminal
एक युवती ने दून के इंजीनियर को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे 39.62 लाख रुपये की साइबर ठगी कर दी। युवक ने शादी के लिए वेबसाइट बनाई थी, जहां उसकी बातचीत युवती हुई। उसने खुद को लंदन से बताकर निवेश का झांसा दिया और कमीशन की बात कहकर उनसे रकम जमा करवा दी। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में अनिमेश सिंह निवासी ऋषिकेश ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। वह शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था, जिसके लिए उसने एक वेबसाइट बनाई,जहां उसकी मुलाकात अंजलि नाम की युवती से हुई।धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत हुई और मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को मैसेज भेजने लगे और कभी-कभी वीडियो काल भी करते थे। अंजलि ने उन्हें बताया कि वह लंदन में रहती है और फैशन के कारोबार से जुड़ी है। पीड़ित के अनुसार एक दिन अंजलि ने बताया कि वह बहुत पैसे कमाती है। जब उन्होंने पैसे कमाने का तरीका पूछा तो युवती ने कहा कि वह ट्रेडिंग करती है और वहां अच्छा-खासा मुनाफा होता है। अनिमेश ने बताया कि युवती ने धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसाया और एक लिंक भेजकर ज्वाइन करने को कहा ,शातिर युवती 39.62 लाख रुपये की ठगी करने के बाद भी नहीं रुकी। युवक ने जब उससे कहा कि उसके पास जमा करने के लिए अब पैसे नहीं बचे तो युवती ने युवक की मां से वीडियो काल से बात की और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अनीमेश से शादी करना चाहती है, साथ ही उनसे 30 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
