उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।बारिश और तूफान के चलने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के साथ पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास होगा। इसके अलावा प्रदेश के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। उधर, शुक्रवार को दिन के समय चटक धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। हालांकि, शाम होते-होते मौसम सुहाना हुआ और गर्मी से राहत मिली।
