आरडीएसएस योजना के तहत रविवार को ओम सिटी के पास कर्मचारी खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन से खंभा छू गया। इससे खंभे में करंट फैल गया और पांच कर्मचारी झुलस गए। इसमें एक कर्मचारी उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार कर्मचारियों की करंट लगने से हालत बिगड़ गई। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी कर्मचारी पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास काम कर रहे थे। मृतक उमेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक और घायल सभी यूपी के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं।करंट इतना तेज था कि एक कर्मचारी उमेश कुमार निवासी अमरोहा, यूपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू, जसमान समेत चार कर्मचारी घायल हो गए।मौके से सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार कर्मचारियों का उपचार चल रहा है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि करंट लगने से कर्मचारियों को भर्ती कराया गया है। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
