विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान करीब 23 हजार मतदाताओं के नाम कटने का मामला अब राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है। इसी को लेकर कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं।गुरुवार को किच्छा हाईवे स्थित निजी कालेज में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं एसआईआर प्रभारी डा. गणेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सत्यापन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।डा. उपाध्याय ने कहा कि सितारगंज विधानसभा में दो अप्रैल 2026 तक करीब 82.89 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। पहले यहां करीब 1.33 लाख मतदाता दर्ज थे, लेकिन पुनरीक्षण के बाद अब यह संख्या घटकर लगभग 1.10 लाख रह गई है। करीब 23 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
