बुधवार सुबह देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भीषण आग लग गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मरीजों को स्ट्रेचर और एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। देहरादून शहर में बुधवार को पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक धुआं फैलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल के एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़की, जिसने कुछ ही देर में पूरे परिसर को धुएं से भर दिया। हादसे में 60 वर्षीयएक महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। आग बुझाते हुए कई पुलिस कर्मी भी झुलस गए।
