दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया।जानकारी के मुताबिक एक महिला इमरजेंसी में उपचार के लिए आई थी। वह पंजीकरण के लिए कतार में खड़ी थी। काफी देर बाद जब उसका नंबर आने वाला था तो कर्मचारी ने उसे दूसरी लाइन में लगने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गईं। महिला का आरोप है कि कर्मचारी ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को बुला लिया। साथ में कुछ और लोग आ गए। तीमारदारों ने हंगामा करते हुए पंजीकरण काउंटर पर लगे शीशे को तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
