देहरादून से दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से देहरादून आने वाली दो वॉल्वो बसों पर शामली में पथराव हो गया। पत्थर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर चले गए। घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे की है। 1010 नंबर की वॉल्वो बस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने बस पर पथराव कर दिया। इसी बीच दिल्ली से 8080 नंबर की एक अन्य वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून की ओर आ रही थी। उसी जगह दूसरी बस पर भी किसी ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थर शीशा तोड़कर अंदर आया तो वहां बैठे कुछ यात्रियों के हाथ में लगा है। पत्थर की गति कम हो जाने से कोई जख्मी नहीं हुआ है लेकिन बसों के सामने वाला और किनारे का शीशा टूट गया। निगम ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यात्रियों में भय पैदा करने के लिए किसी प्राइवेट बस वेंडर की ओर से पथराव करवाने की बात सामने आई है।परिवहन निगम ने इस मामले में बागपत के रमाला थाने में शिकायत दी है।
