बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को बौद्ध उत्सव मेला समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व खजान दास समेत कई नेता पहुंचे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में ‘बौद्ध सर्किट कॉरिडोर’ बनाने की घोषणा की थी।बताया कि देहरादून स्थित बुद्धा टेंपल बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र है। इसमें शाक्यमुनि बुद्ध की विशाल मूर्ति और भित्तिचित्र हैं।उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए हैं, ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी प्रासांगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि हम भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को न केवल याद रखें, बल्कि अपने दैनिक जीवन में उनके अहिंसा और सहिष्णुता के सिद्धांत अपनाएं।इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, समिति अध्यक्ष जेएस कुशवाहा, महासचिव यशपाल सैनी, कोषाध्यक्ष रविंद्र सैनी, दर्जाधारी श्यामवीर सिंह सैनी, संरक्षक आल इंडिया सैनी समाज दिल्ली इंद्राज सिंह सैनी, पूर्व सांसद गुरुदयाल सिंह सैनी, आदि उपस्थित रहे।
