मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी शुक्रवार को प्रदेश में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिससे शनिवार से ज्यादातर जिलों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना बन रही है।आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है और चटख धूप खिलने के आसार हैं। जिससे पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है।
