मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अंदर जितने भी मदरसे हैं उनमें उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। जिन मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया जाएगा उन्हें बंद कर दिया जाएगा।सबको शिक्षा के अधिकार के लिए कई वर्षों से संचालित मदरसा बोर्ड भंग करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को श्री अखंड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह और युग पुरुष स्वामी परमानन्द गिरि महाराज के संन्यास जयंती समारोह में कही। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है।
