हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालु श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। हरिद्वार में निर्माणाधीन हरिद्वार बाईपास परियोजना के तहत इस मेजर पुल का निर्माण किया जा रहा है। गंगा के ऊपर फोर लाइन आधुनिक पुल के लंबाई 2.50 किलोमीटर से ज्यादा है। बाईपास परियोजना के 15 किलोमीटर का बाईपास बनाया जा रहा है। इसकी कुल लागत 861 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही वाइल्ड लाइफ को देखते हुए एलिफेंट कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है। यह पुल हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग को नजीबाबाद-हरिद्वार राजमार्ग से जोड़ेगा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा के ऊपर इस पुल को बनाया गया है। कुंभ में इसका लाभ यात्रियों के साथ इसका सिडकुल के लाखों फैक्ट्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

