डोईवाला शुगर मिल में मैग्मा मिक्सर मशीन की सफाई के दौरान अचानक मशीन चालू करने से उसमें काम कर रहे तीन मजदूर उसमें फंस गए। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को उपचार देकर छुटृटी दे दी गई। तीन मजदूर शुगर मिल में निजी ठेकेदार के कर्मचारी है। घटना के बाद मशीन किसने चालू की इसका पता नहीं चला पाया है। शुगर मिल के फैक्ट्री मैनेजर ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

