उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन शिक्षक भवन रेसकोर्स में हुई बैठक में शिक्षा निदेशक पर हमले की निंदा की गई। शिक्षकों ने कहा, घटना के विरोध में आज से सभी शिक्षक काली पट्टी बांधेगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि जब प्रदेश केे प्रारंभिक शिक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं तो राज्य के आम शिक्षक, कर्मचारियों की स्थिति को आसानी से समझा जा सकता है।प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक इस घटना से आहत हैं। संगठन की प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य गोविंद बोरा व दिगम्बर सिंह नेगी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई न की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यदि इस प्रकरण में सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती तो भविष्य में इस तरह की घटना किसी भी कर्मचारी, अधिकारी के साथ हो सकती है। प्रकरण को देखते हुए सरकार उनकी सुरक्षा के लिए एसओपी जारी करे। शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में सभी 56 विभागों के कर्मचारी, अधिकारी संगठनों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
ताजा न्यूज़
February 23, 2026

