Students return home from school in the outskirts of Kolkata, India, on July 25, 2025. (Photo by Sudipta Das/NurPhoto via Getty Images)
प्रदेश के सरकारी स्कूलों की समय सारणी में बदलाव की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए सभी सीईओ से प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव में लिखा गया है कि एनईपी के तहत एक सत्र में 34 कार्य सप्ताह होंगे। हर सप्ताह 32 घंटे पढ़ाई होगी।इस तरह एक दिन में पांच घंटे 20 मिनट पढ़ाई होगी। शीतकाल एक अक्तूबर से 31 मार्च तक और ग्रीष्मकाल एक अप्रैल से 30 सितंबर तक होगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।

