भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात में सैन्य सुरक्षा के मद्देनजर धौलास में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के लिए दी जमीन का आवंटन तत्काल रद करने का आग्रह किया है।सीएम धामी ने भरोसा दिलाकर कहा कि सरकार किसी विधर्मी मंशा को देवभूमि में सफल नहीं होने देगी। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को विधायक विनोद चमोली ने यह जानकारी दी।भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने बताया कि कांग्रेस विशेष वोट बैंक के लालच में लगातार देवभूमि के देवत्व को खराब करने का प्रयास करती रही है।विनोद चमोली ने सवाल उठाते हुए कहा कि जहां आइएमए है, देश की सेवा के अफसर तैयार किए जाते हैं। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में इस भूमिका के लिए ज़मीन देना पूरी तरह से गलत था।विवादित जमीन अल्पसंख्यक संस्थान को एनडी तिवारी सरकार में दी गई थी, जबकि आईएमए की सुरक्षा और उनके विरोध को दरकिनार किया गया। जब वर्ष 2022 में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का विषय उठा तो सभी को चिंता हुई कि वहां यूनिवर्सिटी कैसे और कहां बन सकती है।चमोली ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार किसी भी कीमत पर देवभूमि में विधर्मियों की मंशा को सफल नहीं होने देगी।

