बच्चों में बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की लत के मद्देनजर स्कूल एडवाइजारी जारी की गई। इसमें संतुलित डिजिटल उपयोग पर जोर दिया जाएगा। डीएम सविन बंसल ने डिजिटल व्यवहार पर निगरानी के निर्देश दिए हैं।डीएम ने कहा बच्चों की गेमिंग आदतों पर नजर रखने की जरूरत है। अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं। 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आई खबर ने लोगों को हिला कर रख दिया है। यहां तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान दे दी। प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कोरियन ऑनलाइन गेमिंग का शिकार थीं।

