युवा नेता माही जेटली पर एक कैफे में युवकों द्वारा भारी वस्तु से हमला करने का मामला सामन आया है। घटना चंद्रबनी क्षेत्र के एक कैफे में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। माही जेटली के भाई मदन जोशी ने पटेलनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बहन जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के साथ कैफे गई थी। इस दौरान वहां कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया। मारपीट के बीच युवकों ने धारदार हथियार निकाल लिए और आपस में लड़ने लगे।घायल माही को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर पर आठ टांके लगाए। पुलिस को दी गई शिकायत में मदन ने आयुष राणा, सूरज राणा और हिमांशु पर मारपीट और हमले के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

