उत्तराखंड में भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे और चार अन्य के खिलाफ बाजपुर पुलिस ने जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। विधायक ने डीजीपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की, साथ ही दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यदि उनका परिवार दोषी पाया जाता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे एवं चार अन्य के खिलाफ बाजपुर पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।भाजपा विधायक ने मामले में पुलिस महानिदेशक से मिलकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराया जाए। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि वह या उनका परिवार यदि प्रकरण में दोषी पाया जाता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

