The dead man's body. Focus on hand
हर्षिल थाने के तहत झाला के एक होटल में काम कर रहे युवक की कमरे में जली अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई।पुलिस के अनुसार युवक वहां पर एक होटल में काम करता था और बीती मंगलवार देर रात को अंगेठी जलाकर सो गया था। हर्षिल थाने से मिली जानकारी के अनुसार महेश (25) निवासी हीना झाला के एक होटल में काम करता था। सुबह जब होटल में रुके यात्रियों को वह नहीं दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना होटल स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पूरे कमरे में अंगीठी का धुंआ फैला हुआ था और वह मृत पड़ा हुआ था।उन्होंने इसकी सूचना हर्षिल थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की।

