मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या करने मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।मुख्यमंत्री ने स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर बातचीत में कहा, इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है।

