भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के सिख समुदाय पर दिए बयान पर कड़ा रोष जताया। पुतला जलाकर कहा कि उनका बयान विकृत मानसिकता वाला है। चंपावत के मोटर स्टेशन रोड पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता ने विवादित बयान देकर सिख समुदाय का अपमान किया है। इस दौरान दायित्वधारी श्यामनारायण पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, सुनील पुनेठा नंदन तड़ागी, गौरव पांडेय, हेमंत जोशी, अन्नू अधिकारी, सनी वर्मा आदि मौजूद रहे।टनकपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, महामंत्री हरीश कलौनी, कुमुद जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चड्ढा चौराहे पर पुतला जलाया। मंडल अध्यक्ष कुंवर ने कांग्रेस नेता से तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने भारतीय जनमानस और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया है। प्रदर्शन में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, नितिन मंगला, नारायण सिंह महर, रीता कलखुड़िया, कोमल गिरी, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र धामी, नील कश्यप, जिपं उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

