प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में उत्तराखंड के शीतकालीन खेलों की तैयारियां शुरू करने की बात कही। इसके बाद औली में नेशनल गेम्स व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जगी है। औली में नेशनल विंटर गेम्स के आयोजन को लेकर स्की एवं स्नो बोर्ड इंडिया द्वारा हरी झंडी देने के बाद स्की प्रेमियों, खिलाड़ियों सहित पर्यटन व्यवसायियों में उत्साह है।पर्यटन विभाग के साथ 2026 में आयोजित होने वाले स्कीइंग नेशनल चैंपियनशिप की तिथि बर्फ पर निर्भर है। लेकिन इसकी तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग व एसोसिएशन को पहले से ही जुटना होता है।गौरतलब है कि स्की एवं स्नो बोर्ड इंडिया की एडोप कमेटी ने विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड को नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता औली में कराने के लिए सहमति जताने के बाद एसोसिएशन ने पर्यटन विभाग को खेल आयोजन को लेकर पत्र भेजा था।

