
कांग्रेस ने 12 जिलों में जिला पंचायत सदस्य की 138 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों के जीत का दावा किया है।कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य की कुल 358 सीटों में से 198 पर समर्थित प्रत्याशी घोषित किए थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद 138 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 2027 में सत्ता वापसी के लिए दम लगा रही कांग्रेस को पंचायत चुनाव के नतीजों से नई उम्मीद जगी है।प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विजयी प्रत्याशियों को जीत पर बधाई दी कहा पंचायत चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भाजपा सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान किया। पंचायत चुनाव नतीजे बताते हैं कि 2027 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। भाजपा छल कपट व प्रलोभन के हथकंडे न अपनाए तो कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित बनेंगे।