ऋषिकेश आवास विकास कालोनी निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा गंगा में कूद गई। एसडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश में गंगा में सर्च अभियान चलाया। अब तक छात्रा का पता नहीं चल पाया है।पुलिस के अनुसार आवास-विकास कालोनी निवासी 18 वर्षीय आस्था चौहान उर्फ सोनू पुत्री सुशील चौहान, 12वीं की छात्रा है। रात करीब दो बजे वह घर से निकली। उसके घर से बाहर निकलने का आभास होते ही परिजन भी बाहर निकल गए। वह उसके पीछे जाकर उसे रोकने का प्रयास करते रहे। लेकिन छात्रा तेजी से आवास विकास कालोनी की ओर से गंगा के घाट पर पहुंची।स्वजनों से जानकारी करने पर पता चला कि छात्रा कुछ दिनों से स्कूल जाने से इनकार कर रही थी। जिस पर परिजनों से उसे टोका था। कुछ दिन पहले भी छात्रा घर से निकली थी। जिसे चीता पुलिस ने देख लिया और स्वजनों को सूचित किया।
ताजा न्यूज़
August 21, 2025