
होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। दोनों होली के गीतों पर खूब थिरके। नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री औऱ विधायक भी शामिल हुए। इस अवसर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनोखा अंदाज देखने को मिला।
होली मिलन कार्यक्रम में वह झूमने नाचते नजर आए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।