दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर आप कार्यकर्ता में जोश भरा।मनीष सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल लागू कराएंगे। जिसमें दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाएं व बुजुर्गों को निःशुल्क धार्मिक यात्रा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।सैनी आश्रम में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को पूरे दमखम से लड़ेगी। उत्तराखंड की जनता ने सहयोग और आशीर्वाद दिया तो मूलभूत सुविधाएं जनता को उपलब्ध करायी जाएगी।मनीष सिसोदिया ने केदार बाबा के दर्शन किए। उन्होंने पूजा अनुष्ठान किया, तथा आदि शंकराचार्य की समाधि स्थल पर ध्यान लगाया। प्रदेश संगठन मंत्री गणेश भट्ट ने उन्हे देवप्रयाग का गंगाजल भेंट किया। श्री केदारधाम के तीर्थ पुरोहित समाज ने मनीष सिसोदिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया। पुरोहित समाज को आ रही परेशानियों से भी अवगत कराया।

