मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत राज्य की अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अफसरों को निर्देश दिए कि दिवाली पर्व पर आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने यातायात के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।कहा, खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी और थूकने की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें जनसहयोग भी लिया जाए।

