Black woman in handcuffs
ऋषिकेश की एक महिला ने तपोवन चौकी पुलिस को सूचना दी थी कि उसका नाबालिग बेटा आठ अक्तूबर से घर से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल रहा है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश के लिए पांच टीमें गठित कीं। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रीतेश साह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में लापता नाबालिग आठ अक्तूबर सुबह करीब नौ बजे जानकी पुल पर एक युवक के साथ लक्ष्मण झूला की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। युवक ने अपनी पहचान छुपाने के लिए रुमाल से मुंह ढका हुआ था।आरोपी ने बताया कि नाबालिग से उसकी दोस्ती एक गे चैटिंग एप पर हुई थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।चौरासी कुटिया के पास जंगल में उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने एक बड़े पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। गणेश ने बताया कि वह नाबालिग का मोबाइल, आईफोन व स्मार्ट वाच अपने साथ लेकर आ गया। प्रभारी निरीक्षक साह ने बताया कि गणेश की निशानदेही पर नाबालिग के शव को बरामद कर लिया गया। गणेश के खिलाफ पोक्सो के तहत हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

