Man in handcuffs behind his back.
रुद्रपुर में होटल एनकेए में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर देह व्यापार में संलिप्त होटल स्वामी समेत चार महिला पुरुषों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। बाद में पुलिस ने उन पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि ट्रांजिट कैंप स्थित होटल एनकेए का स्वामी होटल में वेश्यावृत्ति करवा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज, उप निरीक्षक महेश कांडपाल, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, प्रियंका आर्य, कांस्टेबल किशोर के साथ होटल पहुंचे और छापामार कार्रवाई की।इस कार्रवाई से होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान होटल के कमरा नंबर 105 में होटल स्वामी कौशलगंज बिलासपुर रामपुर और हाल होटल एनकेए सिडकुल रोड ग्रीन प्लाई के सामने ट्रांजिट कैंप निवासी निताई सरकार पुत्र सुधीर सरकार और डडिया देवरनिया बरेली उत्तर प्रदेश निवासी नदीम पुत्र अकील के साथ ही महिला पूजा तथा विचित्रा को गिरफ्तार किया।

