Man in handcuffs behind his back.
मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत दो किशोरियों को शादी का झांसा देकर दो युवक भगा ले गए। एक किशोरी के पिता की तहरीर पर मुनिकीरेती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के साथ दोनों किशोरियों को भी बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में किशोरियों ने उनके साथ दुष्कर्म की बात कही है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि एक किशोरी के पिता ने 11 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें कहा था कि उसकी बेटी व उसकी एक सहेली को अज्ञात शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। दोनों किशोरी घर नहीं आई हैं। इस पर पुलिस ने 12 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया।आरोपितों की पहचान प्रकाश मिश्रा (19) निवासी श्यामपुर फाटक मनसा देवी मोहल्ला ऋषिकेश व गुड्डू राम (20) निवासी शीशम झाड़ी मुनिकीरेती है। बताया कि पूछताछ में किशोरियों ने दुष्कर्म होने की बात कही है। दोनों किशोरियों का मेडिकल कराया गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
