मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मद्देनजर रखते हुए देहरादून में आज यानी शुक्रवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। शुक्रवार को देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं तेज वर्षा होने का अनुमान जताया है। इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम गति अथवा गरज के साथ वर्षा हो सकती है। पौड़ी व चमोली में भी कहीं-कहीं एक-दो दौर तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मद्देनजर रखते हुए देहरादून में आज यानी शुक्रवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

