मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर रोड कनेक्टिविटी से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की।सीएम ने गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाली करीब 257 किमी लंबी खैरना-रानीखेत-भतरौंजखान-भिकियासैंण-देघाट-महलचौरी-नागचुलाखाल-बुंगीधार-बैंजरों सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग पांच विधानसभा क्षेत्रों नैनीताल, रानीखेत, सल्ट, कर्णप्रयाग व थैलीसैंण को जोड़ेगा। देहरादून में रिंग रोड प्रोजेक्ट की मांग पर भी सहमति जताई। उन्होंने मोहकमपुर से अजबपुर तक एलिवेटेड रोड के प्रस्ताव पर भी सहमत हुए। वह 40 किमी लंबे देहरादून-मसूरी रोड कनेक्टिविटी के प्रस्ताव पर भी राजी हो गए। सीएम ने खटीमा शहर के लिए भी रिंग रोड बनाने, हल्द्वानी बाइपास बनाने, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए बाइपास बनाने के साथ ही चंपावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ में भी बाइपास बनाने का अनुरोध किया।सीएम ने मोहकमपुर आरओबी से अजबपुर आरओबी तक (विधान सभा चौक से मोहकमपुर तक) के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में बदलने का अनुरोध किया। इसकी 452 करोड़ लागत का अनुमान है। उन्होंने इसे वार्षिक योजना 2024-25 में शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने देहरादून शहर की वाहनों की बढ़ती संख्या के देखते हुए 51.59 किमी लंबी देहरादून रिंग रोड बनाने का मसला उठाया। यह कार्य एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है।

