Man in handcuffs behind his back.
रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए जीएसटी के सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे के घर से 50 लाख रुपये के सोना-चांदी बरामद हुए हैं। इसके अलावा दुबे के देहरादून में दो प्लॉट और एक तीन मंजिला मकान है। विजिलेंस इस मामले में दुबे की आय और अर्जित संपत्ति का आकलन कर रही है। जल्द ही आरोपी अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। उधर, आरोपी दुबे को विजिलेंस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।गौरतलब है कि विजिलेंस को राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक ने शिकायत की थी। बताया था कि सहायक आयुक्त जीएसटी शशिकांत दुबे उनके रेस्टोरेंट पर आया था। वहां उसने बिल को देखकर तमाम तरह की कमियां बताईं और अपने ऑफिस बुलाया था। रेस्टोरेंट संचालक जब दुबे के ऑफिस पहुंचे तो वहां जीएसटी से सेटिंग के लिए उसने एक लाख रुपये की मांग की।

