देहरादून एयरपोर्ट से मंगलवार को देहरादून-कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी। पहली उड़ान में कुल 59 यात्रियों ने यात्रा की।एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I-801 कुल्लू से 13 यात्रियों को लेकर सुबह 8:25 बजे देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। फ्लाइट सुबह 9:35 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। करीब आधे घंटे देहरादून एयरपोर्ट पर रुकने के बाद एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I-802 देहरादून से 46 यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे कुल्लू के लिए रवाना हुई। यह फ्लाइट 11:20 बजे कुल्लू पहुंची। एलायंस एयर ने अपने 72 सीटर एयरक्राफ्ट से फ्लाइट को शुरू किया है।

