बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद सीएम पुष्कर धामी ने साफ कहा था कि सरकारी संपत्ति के नुकसान की पाई-पाई दंगाइयों से वसूली जाएगी।पिछले दो दिन में काशीपुर से लेकर हल्द्वानी तक हुई कार्रवाई साबित करती है कि अपराधियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। काशीपुर की कटोराताल चौकी क्षेत्र में 12 फरवरी को फरदीन नाम के युवक बीएससी की पढ़ाई कर रही हिंदू छात्रा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी।लोगों के एकजुट होने पर बामुश्किल छात्रा की जान बची। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस-प्रशासन और निगम की टीम फरार फरदीन के घर पहुंची। बुलडोजर से उसके मकान को गिरा दिया गया। वहीं, आठ फरवरी को बनभूलपुरा में उपद्रवी हाथों में पत्थर लेकर पुलिस, निगम और मीडियाकर्मियों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे थे।जगह-जगह आगजनी करते हुए थाने तक को आग के हवाले कर दिया। पथराव में करीब 300 लोग घायल हुए। जबकि करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। जिसके बाद सीएम धामी ने साफ कहा कि हमलावरों से सख्ती से निपटा जाए।सरकारी नुकसान की भरपाई इनकी संपत्तियों से ही होगी। जिस वजह से शुक्रवार को पहले पुलिस ने नौ फरार लोगों के पोस्टर चस्पा किए। इसके बाद टीम मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक के घर कुर्की को पहुंच गई। बर्तन से लेकर चौखटें तक यहां से जब्त की गई।

