कोतवाली के कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार की शाम घर से कोचिंग जा रही बीएससी की छात्रा पर बाइक सवार दो युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर और शरीर पर काफी चोट आई है।लहूलुहाल छात्रा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद स्वजन ने उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले में हिंदू संगठन ने गैर समुदाय के युवकों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली को घेराव किया। घटना के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठन के दर्जन भर लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। कोतवाल प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

