सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश में जहां भी अवैध अतिक्रमण होगा, उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को रोका नहीं जाएगा। हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में हिंसक घटना में शामिल दंगाइयों व अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। घटना को अंजाम देने वाले दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा रहा है।हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर हिंसक घटना के सीएम ने भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को सख्त संदेश दिया कि प्रदेश में जहां भी अतिक्रमण होगा, उस पर कार्रवाई होगी। रविवार को सीएम ने अतिक्रमण को लेकर एक्स पर पोस्ट डाली है।हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर हिंसक घटना के सीएम ने भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को सख्त संदेश दिया कि प्रदेश में जहां भी अतिक्रमण होगा, उस पर कार्रवाई होगी। रविवार को सीएम ने अतिक्रमण को लेकर एक्स पर पोस्ट डाली है।

